देहरादून में शनिवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए नियमों के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। संगठन ने इसे काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में राज्य के अलग-अलग जिलों से आए 200 से अधिक कार्यकर्ता घंटाघर पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से परेड ग्राउंड तक मार्च निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में…
Author: Anant Awaz
साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है उसके बावजूद भी लोग साइबर अपराधियों के चुंगल में फंसकर अपना जमा पूंजी गवां रहे हैं। हल्द्वानी में साइबर ठगों ने टेलीग्राम एप के माध्यम से ट्रेडिंग वेबसाइट के जरिए एक युवक को झांसे में लेकर 5.20 लाख रुपये की आनलाइन ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने साइबर क्राइम थाना हल्द्वानी में लिखित शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस में लिखित तहरीर देते हुए कहा…
देहरादून: उत्तराखंड गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तबादले और पदोन्नतियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ और मध्य स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 15 ASPs and 7 DSPs transferred in Uttarakhand Police उत्तराखंड पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 15 अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें से 11 अधिकारी हाल ही में डीएसपी से एएसपी पद पर पदोन्नत हुए थे। वहीं, पुलिस मुख्यालय स्तर से सात उप पुलिस अधीक्षकों (DSP)…
STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियुक्त सहनवाज से रिकॉर्डतोड़ 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन थाना किच्छा के आजाद नगर चौकी क्षेत्र में किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए बरामद की ।। उपरोक्त बरामदा हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपए है। माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड…
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने दो इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया है। एएचटीयू के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम राज चौहान को देहरादून शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। जबकि, अब तक शहर कोतवाल की जिम्मेदारी देख रहे प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का प्रभारी बनाया है।
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दुकान में घुसकर चाकू से हमले में युवक लहूलुहान हो गया। उसे तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उसके होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके आए हैं। घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत (21) सब्जी मंडी में गौतम माँगा की दुकान में काम करता है। शुक्रवार को भी वह काम पर गया था। उसने दुकान के बाहर ही अपनी स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर में स्कूटी हटाने को लेकर किसी युवक से उसकी कहासुनी हो गई। विनय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी ने विनय पर हमला कर दिया। उसके…
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। निजी स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। Three Youth Die After School Bus Collision in Uttarakhand जानकारी के अनुसार, यह हादसा प्रतापपुर नंबर नौ के पास उस वक्त हुआ, जब बाइक सवार युवक झनकट से अपने घर लौट रहे थे। सामने से तेज रफ्तार में आ रही नानकमत्ता स्थित…
देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुई प्राथमिक शिक्षक भर्ती एक बार फिर विवादों में घिर गई है। 1670 पदों के लिए की गई इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों ने गलत तरीके से नियुक्ति पाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से डीएलएड (D.El.Ed) करने वाले अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं, जबकि नियमों के अनुसार यह गंभीर अनियमितता मानी जा रही है। 1670 Teacher Posts in Uttarakhand Hit by Eligibility Dispute भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों का कहना है कि मध्य प्रदेश में डीएलएड कोर्स करने के लिए…
देहरादून: उत्तराखंड में हर साल मानसून सीजन के दौरान जहां एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा जैसे हालात बनते हैं तो वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. खासकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में बाढ़ जैसे हालात बनने की वजह से फसलों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचता है. जिसको देखते हुए सीएम धामी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए समय पर कामों को पूरा लें. ताकि, मानसून सीजन के दौरान जनता को बाढ़ की वजह से दिक्कतों का सामना न करना पड़े. दरअसल,…
30/01/26, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने में ‘प्रगति पोर्टल’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संबोधित परियोजनाओं, योजनाओं एवं जन शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान के लिए 2015 में बनाया गया PRAGATI (प्रगति) पोर्टल मौजूदा समय में उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 42 परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है, इनमें से 1.22 लाख करोड़ रुपये के 15 हाई-वैल्यू प्रोजेक्ट्स की समीक्षा प्रगति (PRAGATI) मैकेनिज्म के तहत की जा रही है : मुख्यमंत्री पुष्कर…
विकासनगर। कोतवाली विकासनगर अंतर्गत ढालीपुर में युवती की दरांती व पत्थर से वार कर नृशंस हत्या कर दी गयी। बुधवार की रात में चचेरा भाई दवा दिलाने के लिए युवती को साथ ले गया था, वापस न लौटने पर जब स्वजन व ग्रामीणों ने तलाश की तो घर से करीब आधा किमी दूर शक्तिनहर किनारे रोड से नीचे झाड़ियों में युवती का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव के अलावा बाइक, दरांती, पत्थर, चाबी बरामद की, लेकिन चचेरा भाई गायब मिला। पुलिस की अभी तक की जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया…
देहरादून: सड़कों पर बिना वैध दस्तावेज या एक्सपायर वैलिडिटी पर आम जनता के वाहनों का तुरंत चालान करने वाली व्यवस्था अब खुद सवालों के घेरे में है। परिवहन विभाग के सरकारी आंकड़ों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि पुलिस विभाग सहित कई सरकारी विभागों की सैकड़ों गाड़ियां नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर दौड़ रही हैं—इनका प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC/PUCC) समाप्त हो चुका है। PUCC Lapses Found in 320 Police Vehicles in Dehradun व्हीकल सॉफ्टवेयर में किए गए डेटा सत्यापन के दौरान सामने आया कि सीओ सिटी और एसपी देहात की सड़कों पर चल रही गाड़ियों के…
अल्मोड़ा: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में लंबे समय से शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। गुरुवार को अभिभावक संघ की अगुआई में छात्राओं ने सोमेश्वर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। GGIC students staged a protest at the intersection प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों और छात्राओं ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में तैनात सहायक अध्यापक (अंग्रेजी) को नवंबर माह में गुजराड़ा, देहरादून अटैच कर दिया गया।…
डोईवाला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में प्रार्थना सभा के दौरान एक युवक स्कूल में घुस गया। वहां पर उसने छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी की। रोकने पर आरोपित ने प्रधानाध्यापिका सहित तीन शिक्षकों को पीटा। उसके बाद आरोपित ने स्कूल का फर्नीचर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कोतवाली पहुंचे। वहां पर उन्होंने हंगामा कर आरोपित को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। उसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया कि…
देहरादून। आपराधिक मामलों में संलिप्त जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती पर एक व्यक्ति ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने जितेंद्र रावत उर्फ जित्ती सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि अमरदेव खंडूडी निवासी मेरिवेल एस्टेट मसूरी ने तहरीर दी कि झड़ीपनी शहंशाही रिसोर्ट के पीछे उनकी पैतृक जमीन है। इस जमीन को खरीदने के लिए संपूर्णानंद त्यागी ने उनसे संपर्क किया। संपूर्णानंद त्यागी ने उनकी मुलाकात बलराम यादव व जगत राम डोगरा से करवाई। इन व्यक्तियों ने उनकी जमीन खरीदने…
देहरादून: देहरादून जिले के ढालीपुर (विकासनगर कोतवाली क्षेत्र) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से सना और बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। 12th-grade student was brutally murdered in Dehradun परिजनों के अनुसार, मनीषा बुधवार शाम अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी दवाई लेने विकासनगर गई थी। रात 9 बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।…
















