प्राथमिकता से पूरा करें हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के कार्यों को: मुख्यमंत्री अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। हरिद्वार कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के साथ-साथ उसके व्यवस्थित संचालन, पुख्ता सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने वृहद स्तर पर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ से संबंधित सभी स्थायी प्रकृति के कार्यो को पूरा करने के लिए अधिकारियों को अक्टूबर 2026 तक की डेट लाइन निर्धारित की है। उत्तराखंड सचिवालय में हरिद्वार कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक के दौरान…
Author: Anant Awaz
देश के 10 असुरक्षित शहरों में देहरादून को शामिल करना गलत अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। विगत दिनों एक निजी सर्वे कम्पनी/डेटा साइंस कम्पनी “पी वैल्यू एनालिटिक्स“ द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से NARI-2025 शीर्षक के साथ एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में सम्मिलित किया गया है। राज्य महिला आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उक्त सर्वेक्षण न तो राष्ट्रीय महिला आयोग अथवा राज्य महिला आयोग द्वारा कराया गया है, और न ही किसी अन्य सरकारी सर्वेक्षण संस्थान द्वारा किया गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भी उक्त सम्बन्ध में…
बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ अनंत आवाज ब्यूरो नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस शुभ मंगलवार को अत्यंत आशाजनक पहल की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि बिहार में माताओं और बहनों को जीविका निधि साख सहकारी संघ के माध्यम से एक नई सुविधा प्रदान की जा रही है। इस पहल से गांवों में जीविका से जुड़ी महिलाओं को सुगमता से वित्तीय सहायता मिलेगी, जो उनके काम…
पर्वतमाला परियोजना के तहत रोपवे के विकास हेतु हुआ समझौता अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून। हम सभी जानते हैं कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक संरचना अनेक अवसरों के साथ-साथ कई प्रकार की चुनौतियाँ भी प्रस्तुत करती है। दूरस्थ क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और पर्वतीय पर्यटन स्थलों तक सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित पहुँच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। आज रोपवे के विकास हेतु राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच जो समझौता हुआ है उससे हम उस आवश्यकता की पूर्ति की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बढ़ा रहे हैं। उक्त बात प्रदेश के…
मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर शहीदों को श्रृद्घासुमन अर्पित अनंत आवाज ब्यूरो देहरादून(मसूरी)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड की 31वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। आज मसूरी स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान मसूरी में शहीद हुए आंदोलनकारी बलबीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी और मदन…




