देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता लंबे समय से किसी बड़ी राहत की उम्मीद लगाए बैठी है। हाल ही में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल के दाम गिरे, तो हर किसी को लगा कि अब भारत में भी तेल के दाम कम हो जाएंगे। लेकिन अब इस पूरे मामले पर सरकार की तरफ से एक बहुत बड़ा और साफ बयान सामने आ गया है। अभी नहीं सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, केंद्रीय मंत्री ने बताया कारण केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ईंधन…
Author: Anant Awaz
ऊधमसिंहनगर। बैंक ऑफ इंडिया की सितारगंज शाखा में रिकवरी और सेटलमेंट का कार्य देख रहे एक रिकवरी एजेंट पर कई खाताधारकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर ग्राहकों से नकद राशि लेकर बैंक की फर्जी मोहर और शाखा प्रबंधक के जाली हस्ताक्षर वाली रसीदें देने का आरोप है। शाखा प्रबंधक प्रमोद सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगला निवासी खाताधारक पूरन सिंह ने शिकायत की थी कि 4 मई को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के…
6 जुलाई को उत्तराखंड में रेलवे बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रहा है रेल मंत्री अश्विनी वाष्णैय इस दिन तीन बड़ी रेल योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को देंगे इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नीस,, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शुरू होगी 17631/17632 टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम धामी दिखाएंगे हरी झंडी टनकपुर। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र टनकपुर को 6 जुलाई को बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव…
-भारतीय वन सेवा के आन्ध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद खजूरिया एक जाने-माने वन विशेषज्ञ और शिक्षाविद् हैं आन्ध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने गुरुवार को इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून के निदेशक का पद सँभाला। उन्होंने श्रीमती भारती की जगह ली है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुईं। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार सँभालने से पहले, वे आन्ध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे। भारतीय वन सेवा के…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क में आयोजित ‘राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल’ में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल एक प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मानसून के दौरान संभावित खतरों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष बल दिया। आपदा प्रबंधन की नई योजनाएं लॉन्च मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना और राज्य के सभी 13 जिलों की जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं का…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में नियोजन विभाग द्वारा आयोजित पीएम गतिशक्ति उपयोग मामलों का संग्रह 2.0 का विमोचन एवं विभागीय डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप्लीकेशन के शुभारंभ समारोह सहित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि नियोजन विभाग एवं जियोस्पेशियल तकनीक (Geospatial Technology) ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से पृथ्वी पर किसी भी स्थान (Location) से संबंधित जानकारी को एकत्र, विश्लेषित, प्रदर्शित और उपयोग किया जाता है। यह तकनीक प्रदेश में अवसंरचना निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इस दो दिवसीय कार्यशाला को एक बड़ा अवसर बताते हुए…
देहरादून: भाजपा विधायक एवं पूर्व महापौर विनोद चमोली ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि हरक सिंह रावत अपने आप में एक अलग कैरेक्टर हैं। उनके कैरेक्टर की तो पीएचडी है। चमोली ने कहा, “उनकी बातों का जवाब हम समय पर देंगे। चुनाव में उनका पूरा पोस्टमार्टम करेंगे।” विधायक विनोद चमोली ने यह बयान हाल ही में दिए गए हरक सिंह रावत के कुछ विवादास्पद बयानों के जवाब में दिया। उन्होंने हरक सिंह को राजनीति का एक अनोखा किरदार बताया, जिसकी हरकतें अक्सर चर्चा में रहती हैं। चमोली का पूरा बयान:…
देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा 01 जुलाई को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित चयन प्रक्रिया के उपरांत अजय कुमार सिंह को यूजेवीएन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया। शासन के आदेश के अनुपालन में आज विधिवत रूप से उन्होंने प्रबंध निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। अजय कुमार सिंह इससे पूर्व यूजेवीएन लिमिटेड में ही प्रभारी प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे तथा साथ ही वर्तमान में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रहे हैं। वर्ष 2005 में अधिशासी अभियंता के रूप में यूजेवीएन लिमिटेड से अपने सेवाकाल की शुरुआत करने वाले सिंह ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों…
देहरादून: संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए गुरुवार को पूरे उत्तराखंड के सभी जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने संयुक्त रूप से आपदा राहत एवं बचाव अभियान का अभ्यास किया।मॉक ड्रिल के दौरान सूचना दी गई कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने से कई लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन से जुड़ी सभी एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और समन्वित तरीके से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर…
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुंबई पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नौकरी की तलाश कर रहे लोगों से ठगी करने के आरोप में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मानखुर्द पुलिस थाने के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई मुंबई निवासी एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई, जिसने निजी एयरलाइन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता से जनवरी और फरवरी के दौरान आरोपियों ने भर्ती प्रक्रिया के नाम पर कई किस्तों में करीब 2.5 लाख रुपये अपने…
उत्तराखंड रोडवेज बोर्ड ने 814 नई बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 2% बढ़ोतरी और तकनीकी पदों पर आउटसोर्स भर्ती को भी स्वीकृति मिली। दूसरी ओर वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े को मजबूत बनाने के लिए बड़ी मंजूरी मिल गई है। सचिवालय में आयोजित रोडवेज बोर्ड की बैठक में 814 नई बसों की खरीद के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बोर्ड के अध्यक्ष एल फैन्नई की अध्यक्षता में हुई बैठक में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने…
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित “पांचवें डॉक्टर ऑफ़ द ईयर” सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इन सेंटर्स के माध्यम से राज्य के चिकित्सकों को भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष पर गर्वनमेंट दून मंडिकल काॅलेज के ऑडिटोरियम में ‘पाँचवे डॉक्टर ऑफ द ईयर अवार्ड- 2026‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान और तेज करते हुए बुधवार को मसूरी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत तथा बिना वैधानिक अनुमति किए जा रहे निर्माणों को सील कर स्पष्ट संदेश दिया कि विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना या स्वीकृत मानचित्र से हटकर किए जाने वाले निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। एमडीडीए की प्रवर्तन टीम ने सबसे पहले चम्बा-टिहरी मोटर मार्ग स्थित सुवाखोली क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां विनोद बिष्ट द्वारा स्वीकृत मानचित्र…
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। बीते दिन हुई बारिश से ये कहा जा सकता है कि प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज यानी बुधवार, 1 July के लिए मौसम विभाग ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही गुरुवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट हैं। आने वाले कुछ दिनों में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। उत्तराखंड में आज और बढ़ेगा बारिश का कहर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,…
देहरादून 01 जुलाई, 2026। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन गुरुवार, 2 जुलाई को जनपद देहरादून के सात संवेदनशील स्थलों पर व्यापक मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित करेगा। इस अभ्यास के माध्यम से बाढ़, भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध, राहत एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न आपदा परिस्थितियों में विभागों की तत्परता, समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता का परीक्षण किया जाएगा। मॉक अभ्यास के लिए दूधली क्षेत्र, सुसवा नदी एवं सोंग नदी तटीय गौहरीमाफी (ऋषिकेश), कार्लीगढ़ क्षेत्र, लंबीधारदृकिमाड़ी मोटर मार्ग (मसूरी), चकरातादृमोरी मोटर मार्ग (तहसील चकराता), सहसपुरदृजमनीपुर में आसन एवं स्वर्णा नदी तटीय क्षेत्र…
पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को किया प्रेरित आज दिनांक 01/07/2026 को जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह तथा निरीक्षक प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल…

















