राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ देहरादून जनपद की ₹219 करोड़ से अधिक लागत की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री की उपलब्धि पर राज्यपाल ने दी बधाई, विकास कार्यों की सराहना की उत्तराखण्ड विकास और निवेश का नया केंद्र बनकर उभरा – राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेशवासियों को…
Author: Anant Awaz
पौड़ी। उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ थीम पर 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल सशक्त संगठन के अंतर्गत बैठक और जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को पिनानी, घुडदौणस्यू, कोटा, पंचूर, मनकोट और पाटीसैण शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक और जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साथ…
देहरादून: रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 नंबर पुलिया स्थित शराब की दुकान के बाहर देर शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। घटना में दो युवकों के घायल होने के बाद आज सुबह से स्थानीय नागरिकों का हुजूम ठेके के बाहर जमा हो गया। लोगों ने ठेके को तत्काल बंद कराने की मांग करते हुए भारी आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर भारी पुलिस बल और आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही। जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जिला आबकारी अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी देहरादून को संबोधित एक ज्ञापन…
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री के रूप में अपने दोनों लगातार कार्यकाल मिलाकर पांच साल पूरे कर लिए हैं। 4 जुलाई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने धामी अब उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री पद संभाला है। उत्तराखंड के गठन के बाद राज्य की राजनीति लंबे समय तक नेतृत्व परिवर्तन और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजरती रही। भाजपा की सरकारों में भी कोई मुख्यमंत्री लगातार पांच वर्ष तक…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब ठेके के बाहर हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान चली गोलियों की चपेट में आकर दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे ठेके से कुछ दूरी पर खड़े थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। पहले उन्हें लगा कि किसी बुलेट बाइक की आवाज है, लेकिन पास पहुंचने पर…
उत्तराखंड के पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में…
उत्तराखंड: देवभूमि से अवैध मजारों पर धामी सरकार के बुलडोजर की कारवाई जारी उधम सिंह नगर, जिले की जसपुर तहसील अंतर्गत अहमद नगर में सरकारी भूमि पर बनाई गई अवैध मजार को आज सुबह धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक जसपुर के उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर क्षेत्र में एक सर्वे कराया था कि किन किन सरकारी भूमि पर अवैध रूप से धार्मिक संरचनाएं कब्जा करने की नियत से बनाई गई है । इसी क्रम में उक्त अवैध मजार को चिन्हित करते हुए तीन सप्ताह पहले नोटिस जारी करते…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और मानचित्र स्वीकृति के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक बड़े निर्माण को सील किया, जबकि देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर की गई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि विकास क्षेत्र में अनियोजित और अवैध…
हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विभागवार मंथन करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सही तरीके से अंतिम रूप देने के भी निर्देश दिए। कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा करते हुए कहा कि कांवड़…
मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से मसूरी को पांच रोपवे की सौगात मिलने जा रही है। पुरकुल-मसूरी रोपवे परियोजना के अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही अब पांच नई रोपवे परियोजनाओं का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण आज सचिव, आवास विकास डॉ. आर. राजेश कुमार ने मसूरी पहुंचकर रोपवे परियोजनाओं के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डीपीआर तैयार होने की पुष्टि की और बताया कि दो महीने के भीतर इन परियोजनाओं का…
देहरादून, 3 जुलाई। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 394 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना रायपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को गुरुद्वारा रोड के सामने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सोहीन पुत्र संजय कुमार (20 वर्ष), निवासी जसोवाला सपेरा बस्ती, सहसपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से…
उत्तराखंड सरकार और यूएनडीपी के बीच विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों तथा भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों पर विस्तार से हुयी चर्चा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की भारत में डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव सुश्री ईजाबेल त्शान (Ms. Isabelle Tschan) ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान उत्तराखंड सरकार और यूएनडीपी के बीच विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों तथा भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने उत्तराखंड में यूएनडीपी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में कौशल विकास, रोजगार सृजन, कार्बन क्रेडिट, डिजिटलीकरण और ऑनलाइन सेवाओं के…
देहरादून। देहरादून पुलिस के सख्त अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दो बड़ी सफलताएं हासिल की गई हैं। थाना राजपुर पुलिस ने करीब एक वर्ष पुरानी लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी का राजफाश करते हुए घरेलू सहायिका विमला को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्वेलरी चोरी का खुलासा पुलिस के अनुसार, आरोपी विमला ने अपनी मालकिन के घर से हीरे और सोने के आभूषण चुराए थे। घटना लगभग एक वर्ष पुरानी है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 में चयनित 182 अभ्यर्थी और कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में वैयक्तिक सहायक पद पर चयनित पांच अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी नौकरी का दस्तावेज नहीं, बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रत्येक अधिकारी की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि कार्यशैली, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण से होगी। उन्होंने नवचयनित…
अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े चोरी मामला सुर्खियों में है। इसी को लेकर अब बीकेटीसी भी अलर्ट हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने अधीन संचालित सभी मंदिरों में दान, चढ़ावे और अन्य आय के प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। BKTC ने बदरी-केदार मंदिरों में दान-चढ़ावे को लेकर दिए कड़े निर्देश दरअसल सीईओ की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मंदिरों में मिलने वाले दान, चढ़ावे और अन्य आय की पारदर्शिता व लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या…
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन को हटाया जा चुका है, जबकि शेष तीन को हटाने का कार्य जारी है। चट्टान हटाने के चलते अगले एक सप्ताह तक इस मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड के लिए खतरा बनी छह चट्टानों में से तीन हटा दी गई हैं। एनएचएआई अभी तीन चट्टानें हटाने पर काम कर रहा है। चट्टाने हटाने के लिए एलिवेटेड रोड एक सप्ताह तक के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि एनएचएआई ने दोपहिया वाहन चालकों को राहत देते हुए उनके आवगमन को…

















