Author: Anant Awaz

देहरादून, जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश के बीच 743 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-07 फोर-सिक्स लेन परियोजना विकसित की जाएगी। परियोजना में पर्यावरण संरक्षण, पेड़ों के प्रतिरोपण और हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष अंडरपास बनाए जाएंगे। देहरादून: उत्तराखंड में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। देहरादून, जौलीग्रांट एयरपोर्ट और ऋषिकेश को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (NH-07) को फोर-सिक्स लेन में विकसित किया जाएगा। करीब 20 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 743 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे पर्यावरणीय संतुलन…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेला की तैयारियों, सड़क एवं आधारभूत ढांचा विकास, शहरी निकायों और जिला पंचायतों को वित्तीय सहायता समेत विभिन्न परियोजनाओं के लिए करीब 495 करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही पांचवें और छठे वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि तथा अल्मोड़ा में दो मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को भी मंजूरी दे दी गई है। कुंभ से लेकर सड़क, पार्किंग और निकायों के कार्यों को मिलेगी रफ्तार मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 43.87 करोड़…

Read More

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल पर बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। समिति द्वारा 7 जुलाई 2026 को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद, 8 जुलाई 2026 को थाना बदरीनाथ में उनके खिलाफ एफआईआर संख्या 0006 दर्ज की गई है। बीकेटीसी के मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की लिखित तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में प्रमोद नौटियाल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 306 और 316(5) के तहत कार्रवाई की गई है। तहरीर के अनुसार, प्रारंभिक जांच में…

Read More

देहरादून। मणिपुर के उखरूल जिले में 40 असम राइफल्स के काफिले पर हुए घातक आतंकी हमले में उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और गाजियाबाद निवासी राइफलमैन चंद्र मोहन सिंह शहीद हो गए। यह हमला सोमवार दोपहर उस समय हुआ, जब जवान ड्यूटी पूरी कर शांगशाक स्थित बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।आपको बता दें कि शहीद जवान बलवंत सिंह उत्तराखंड के किस जिले और गांव से हैं अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी सेना की ओर से मीडिया के पास नहीं आई है। भौगोलिकसंदर्भ जानकारी…

Read More

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केदारनाथ मंदिर के स्वर्ण प्रकरण और अयोध्या के राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की चर्चाओं के बाद अब श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे से संबंधित कथित गड़बड़ी की खबरों ने करोड़ों सनातनियों की आस्था को गहरी चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी मामलों पर गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। श्री यशपाल आर्य ने कहा कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में पिछले लगभग दस वर्षों से अध्यक्ष सहित अधिकांश सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। इस अवधि में मंदिर…

Read More

मसूरी से थानों और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में प्राधिकरण, अवैध निर्माण सील- कॉलोनाइजरों को सख्त संदेश देहरादून। सुनियोजित विकास, सुरक्षित निर्माण और शहर के भविष्य को अवैध प्लॉटिंग के जाल से बचाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और नियमों को ताक पर रखकर किए जा रहे व्यावसायिक निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए ने एक बार फिर व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मसूरी, थानों, रानीपोखरी, प्रेमनगर और शिमला बाईपास रोड से जुड़े क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर की गई…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ‘कारगिल विजय दिवस’ को ’शौर्य दिवस’ के रूप में बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। आगामी 26 जुलाई को मुख्य आयोजन देहरादून के ऐतिहासिक गांधी पार्क में होगा, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के परिजनों, वीरांगनाओं और माताओं को विशेष रूप से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की भव्यता और तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के. मिश्रा ने कलक्ट्रेट में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के…

Read More

448.79 लाख की विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास बीरोंखाल (पौड़ी)। जन जन की सरकार जन जन के द्वार के अन्तर्गत धामी सरकार के 5 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में जनता की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़े” का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा इन आयोजनों का मकसद सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी आम जन तक पहुंचाना है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के चौथे दिन मंगलवार को विकासखण्ड…

Read More

पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना चिकित्सकीय साक्ष्यों में बिजली का करंट व गर्म लोहे की रॉड से चोट की पुष्टि नहीं हुई, दोनों पक्ष पहले से परिचित थे। देहरादून। कोतवाली पटेल नगर में स्कूटी से टक्कर मारने के बाद हुए विवाद में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अंकुर वाल्मिकी को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद रावत पुत्र स्वर्गीय मुरली धर रावत, निवासी जाखन कैनाल रोड, राजपुर ने 4 जुलाई 2026 को थाना पटेल नगर में लिखित तहरीर दी। तहरीर के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात्रि करीब 8…

Read More

ओबीसी समुदाय के छात्रों के लिए देहरादून में छात्रावास पर भी सीएम के निर्देश पर चल रही कार्यवाही देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद के विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और देहरादून मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ओबीसी छात्रावास बनाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हे आश्वस्त किया है। सीएम से भेंट कर दिये ज्ञापन मे सीएम ने सचिव विधालयी शिक्षा और सचिव समाज कल्याण को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये हैं। सीएम पुष्कर धामी को दिये पत्र मे चौहान ने कहा…

Read More

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण से सम्बन्धित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक कार्य के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ ही पूर्ण होने की समयसीमा की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ धाम में जिन 6 ब्लॉक्स का कार्य शुरू किया जाना है, उन्हें तत्काल शुरू कराया जाए। उन्होंने निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु प्रत्येक कार्य की लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को केदारनाथ…

Read More

Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। देहरादून: उत्तराखंड में सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली और देहरादून समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा रहा। कई स्थानों पर झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान सामान्य बना रहा और दिनभर मौसम काफी सुहावना रहा। हालांकि शाम होते-होते आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकलने से एक बार फिर उमस बढ़ गई,…

Read More

देहरादून। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटे से उबारने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को रामनगर और टनकपुर के निर्माणाधीन बस स्टेशनों का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने, पहाड़ी मार्गों पर 50 नई मिनी बसें संचालित करने और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से जल्द ही 140 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिससे प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। परिवहन मंत्री ने की…

Read More

प्रिय प्रदेशवासियों, आप सभी के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से मुख्यसेवक के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण हुए हैं। सेवा, सुशासन और जनकल्याण की यह यात्रा 1.25 करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास, आकांक्षाओं और सहयोग को समर्पित है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ इन पाँच वर्षों में हमने विकास और सांस्कृतिक अस्मिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। समान नागरिक संहिता (UCC), सशक्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून तथा देश में नई मिसाल कायम करते हुए मदरसा बोर्ड को समाप्त कर उत्तराखंड राज्य…

Read More

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने राजधानी के भविष्य को आकार देने वाली महत्वपूर्ण देहरादून महायोजना-2041 को और अधिक जनोन्मुखी बनाने के लिए जनसुनवाई अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को सेक्टर-1 के लिए अजबपुर खुर्द स्थित शकुन स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित पहले जनसुनवाई शिविर में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 18 व्यक्तियों ने महायोजना के विभिन्न प्रावधानों पर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। एमडीडीए अधिकारियों ने सभी बिंदुओं का विस्तार से परीक्षण कर उनका अभिलेखीकरण किया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं, बल्कि शहर के भविष्य की रूपरेखा है। तेजी से…

Read More

देहरादून, 6 जुलाई 2026। देश की अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता संस्था बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड ने आज चकराता रोड, त्रिराज टॉवर, बल्लूपुर चौक, देहरादून में अपनी प्रीमियम शाखा का भव्य शुभारंभ किया। यह देहरादून में कंपनी की पांचवीं शाखा है, जो ग्राहकों को विश्वस्तरीय वित्तीय एवं बीमा परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराएगी। समारोह के मुख्य अतिथि आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप रहे। उन्होंने फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि वित्तीय जागरूकता एवं सही वित्तीय योजना आज प्रत्येक परिवार की आवश्यकता है। उन्होंने बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग लिमिटेड को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई…

Read More