Author: Anant Awaz

हरित दून का महाअभियान, एक लाख पौधों से एमडीडीए बदलेगा देहरादून की तस्वीर कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत देहरादून। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “हरित दून” की परिकल्पना को साकार करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह एक ऐसा दृश्य देखने को…

Read More

सहकार मंथन में डॉ. धन सिंह रावत की घोषणा, 13 उत्कृष्ट सहकारी समितियां सम्मानित देहरादून। प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए सरकार आठ नए सहकारी संघों का गठन करेगी। इसके साथ ही किसानों, काश्तकारों, महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब विधानसभा स्तर पर भी सहकारी मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह घोषणा सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को देहरादून में आयोजित ‘सहकार मंथन’ कार्यक्रम में की। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर की बहुउद्देशीय सहकारी…

Read More

मुजफ़्फ़रनगर से देहरादून घूमने आए अपने दोस्त को चाक़ू मारने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था और प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड के पास दोनों की घर जाने की बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद उसने धारदार हथियार से अपने दोस्त के पेट और जांघ पर चाक़ू से वार करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले में रविवार को घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी…

Read More

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्राईमरी सेक्टर पर जोर देते हुए, ग्रामीण अवसंरचना विकास कोष (आरआईडीएफ) के तहत अधिक से अधिक प्रोजेक्ट शामिल किए जाने के निर्देश विभागों को दिए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने प्रोजेक्ट अगले तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं की प्रतिपूर्ति के लिए भी प्रस्ताव शीघ्र अपलोड किए जाएं, ताकि समय से प्रतिपूर्ति जारी की जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि…

Read More

बीरोंखाल को मिली तीन करोड़ 20 लाख से अधिक की योजनाओं की सौगात पौड़ी। सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपने कार्यों को जनता के सामने रखती है और जनता अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रखती है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन सोमवार को विकासखण्ड बीरोंखाल के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल, कमलिया वल्ला आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल,…

Read More

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तराखंड की साइबर क्राइम यूनिट ने बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी STF अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जून 2026 में पूरे राज्य में 52 FIR दर्ज की गईं। मई 2026 में NCMEC (National Center for Missing & Exploited Children) से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगभग एक दर्जन FIR दर्ज हुई थीं। एसटीएफ ने बताया कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों का दुरुपयोग बढ़ रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति है और…

Read More

देहरादून। चकराता क्षेत्र में सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। कलेथा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में • दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। • कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सूचना दी तो पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी सहिया पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन कार संख्या UP15DB 8712 अनियंत्रित…

Read More

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस बीच, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किशोर पुल से नदी में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मोतीनगर निवासी प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब पांच बजे घर से ड्राइंग का सामान खरीदने की बात कहकर निकला था। परिजनों के मुताबिक घर में…

Read More

ऋषिकेश । आईडीपीएल चौकी क्षेत्र की विस्थापित कॉलोनी में एक युवक ने घरेलू विवाद के दौरान अपनी ही मां को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, विस्थापित कॉलोनी गली नंबर-3 निवासी उषा देवी और उनके बेटे सुमित गौड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक रूप ले गई और आरोप है…

Read More

ऋषिकेश/टिहरी। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर गंगा में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मेरठ से घूमने आए पांच युवकों में से एक युवक पानी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और लक्ष्मणझूला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे सिरासू पुल के पास गुलर क्षेत्र में पांच युवक गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 23 वर्षीय सार्थक पुत्र विनोद कुमार का…

Read More

रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में रामनगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक रिसॉर्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से संचालित किए जा रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए लोग नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में कथित रूप से डांस बार और देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। जांच में होटल कर्मचारियों की मिलीभगत भी…

Read More

एकेश्वर विकासखण्ड को मिली लाखों की सौगात एकेश्वर (पौड़ी)। प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे के उद्देश्य से प्रदेश भर में 15 दिनों तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (सेवा पखवाड़ा) के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने विकासखण्ड एकेश्वर के मज्याडी, अमुली ग्वाडमल्ला, पणखेत आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल, सशक्त संगठन के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रतिभा करते हुए कही। अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण…

Read More

देहरादून समेत सात जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट देहरादून । प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को पहाड़ों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। वहीं मैदानों में हल्की बारिश के बीच उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया। नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि रविवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ में भारी बारिश संभव है। इन जिलों के लिए…

Read More

चंपावत । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को टनकपुर पहुंचे। टीआरसी से कैलाश मानसरोवर यात्रियों के 51 सदस्यीय पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद शारदा तटबंध कार्य का शुभारंभ और मुख्य सेवक संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर पहुंच चुके हैं और कैलाश मानसरोवर यात्रा- 2026 के प्रथम दल के यात्रियों के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सल ले रहे हैं। तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर 51 सदस्यीय दल को रवाना करेंगे। तत्पश्चात 10:15 बजे वह कार से पर्यटक आवास गृह टनकपुर से प्रस्थान कर 10:30 बजे बूम शारदा स्नान घाट, ऊंचौलीगोठ पहुचेंगे तथा वहां शारदा तटबंधन निर्माण…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और मानचित्र स्वीकृति के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे एक बड़े निर्माण को सील किया, जबकि देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कड़ी चेतावनी दी। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर की गई। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि विकास क्षेत्र में अनियोजित और अवैध…

Read More

सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’, 20 हजार से अधिक लोगों की रही सहभागिता। ऋषिकेश। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया तथा मुख्यमंत्री के सफल 5 वर्ष के कार्यकाल पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर में देहरादून, हरिद्वार एवं टिहरी जनपदों के विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से…

Read More