गैरसैंण। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। राज्य में यह पहली बार हुआ है, जब आइएसएस, आएफएस जैसे उच्चाधिकारियों को निलंबित किया गया है। संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में विपक्ष की कार्यस्थगन की सूचना का जवाब देते हुए सदन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कड़े प्रहार से राज्य में सुशासन का माडल खड़ा हुआ है। विपक्ष झूठे आंकड़े देकर भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। इससे पहले, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस…
Author: Anant Awaz
पालतू कुत्तों का पंजीकरण, नसबंदी और टीकाकरण अनिवार्य; पेट शॉप, ब्रीडिंग फार्म और डॉग केयर सेंटर के लिए भी लाइसेंस जरूरी देहरादून। राजधानी देहरादून में पालतू और आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए शनिवार, 14 मार्च से ‘डॉग पॉलिसी 2025’ को प्रभावी रूप से लागू कर दिया है। नई उपविधि के तहत अब शहर में पालतू कुत्तों का पंजीकरण, नसबंदी और टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम की गाइडलाइंस के अनुसार पिटबुल, रॉटवीलर, डोगो अर्जेंटीनो और अमेरिकन…
हल्द्वानी: व्लॉगर ज्योति अधिकारी और उनके पति समेत कुल 11 लोगों पर काठगोदाम कोतवाली में दंगा भड़काने की साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में नामजद एक आरोपी ज्योति का मुंहबोला भाई भी है। पुलिस सभी को शीघ्र कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज करेगी। तीन महीने के भीतर ज्योति पर यह आठवां मुकदमा है। जोशी कॉलोनी, छोटी मुखानी निवासी ब्लॉगर सुनीता भट्ट ने गुरुवार को काठगोदाम कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि नैनीताल रोड स्थित व्लॉगर सुनीता भट्ट ने तहरीर देकर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ का लगाया था आरोप है कि चौपाटी बाजार के…
प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी देहरादून में अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण क्षेत्र में बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों और अवैध लॉटिंग के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत शुक्रवार को गणेशपुर, शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 से 30 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिन्हित किया और जेसीबी मशीनों की मदद…
देहरादून दिनांक 13 मार्च 2026, (सूवि) जनपद में असहाय, पीड़ित एवं जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के प्रति जिला प्रशासन निंरतर संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। जिलाधिकारी के मानवीय हस्तक्षेप से विपरीत परिस्थितियों से जूझ रही 5 बच्चों की माता मीना ठाकुर एवं 2 बच्चों की माता परित्यक्ता अमृता जोशी को 1-1 लाख की धनराशि सीएसआर फंड से प्रदान की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने प्रकरणों पर जांच जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी। प्रकरण-1 सुद्दोवाला निवासी मीना ठाकुर ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पति पिछले लगभग आठ…
डोईवाला (देहरादून)। भारतीय सेना में अठुरवाला निवासी आयुष्मान गुसांई लेफ्टिनेंट बने हैं। इसके बाद क्षेत्र के लोगों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी है। प्रदेश में भारतीय सेना में शामिल होना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद रहा है। इसका उदाहरण आयुष्मान गुसांई ने भी पेश किया और उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहां बता दें कि आयुष्मान गुसांई जिन्होंने अपनी 12वीं तक की शिक्षा भानियावाला स्थित दून पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद बीटेक कंप्यूटर साइंस यूपीईएस देहरादून से पढ़ने के बाद आर्मी की आफिसर टेक्निकल एंट्री (टीजीसी)…
राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के…
देहरादून: गैरसैंण भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है. आज सदन में बजट पर चर्चा के साथ कई विभागों के बजट पारित होने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ ही आज विनियोग विधेयक भी पारित किया जा सकता है और सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना भी जताई जा रही है. गैरसैंण भराड़ीसैंण में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 का आज पांचवां दिन है. आज का दिन सत्र के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा…
देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में इन दिनों एक बेहद खास और हाई-प्रोफाइल शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर अपनी मंगेतर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. यह भव्य शादी पहाड़ों की रानी में होगी, जहां की वादियां इस खास मौके की गवाह बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शादी के सभी बड़े कार्यक्रम 13 और 14 मार्च को आयोजित किए जाएंगे. 13 मार्च को हल्दी और पारंपरिक रस्में निभाई जाएंगी, जबकि 14 मार्च की रात कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो…
देहरादून। अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दून पुलिस ने गुरुवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस दो बसों में भरकर इन लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र के गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरुद्वारा रोड और मालवीय नगर में…
संतुलित आहार, व्यायाम व स्वच्छ जल अपनाईए स्वयं को गुर्दा रोगों से बचाईए देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के किडनी रोग विभाग की ओर से जनजागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर गुरुवार को जागरूकता रैली एवम् एक सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 200 डाॅक्टरों एवम् स्टाफ ने किडनी जागरुकता रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया। हर वर्ष मार्च माह के द्वितीय गुरुवार को दुनिया भर में विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 12 मार्च को दुनियाभर मंे विश्व किडनी दिवस मनाया…
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकश गंभीर तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यशाला के मुख्य…
उत्तराखंड: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण पूरी दुनिया में गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं, जिनसे भारत भी अछूता नहीं है. भारत में कई राज्यों से गैस सिलडेंरों की किल्लत की खबर सामने आई हैं. इसी बीच सरकार का भी बड़ा बयान आया है. उत्तराखंड में जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद है तो वहीं घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की भी गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही हैं, जिससे प्रदेश में गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक सिचुएशन क्रिएट हो गई है. हालांकि सरकार की तरफ से भरोसा…
हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित चौपाटी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दो महिला ब्लॉगर आपस में सरेआम भिड़ गईं. दोनों का सोशल मीडिया पर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीते दिन विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों ब्लॉगर सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गई. इस दौरान दोनों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव कर दोनों को हिरासत में लिया और दोनों का शांति भंग में चालान किया गया है. उत्तराखंड के देवी देवताओं और कुमाऊं की…
देहरादून । व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (होटल- रेस्टोरेंट) में कामर्शियल सिलिंडर पर रोक लगने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी शुरू हो गई है। कहीं न कहीं गैस एजेंसियों की मिली भगत का अंदेशा भी लगाया जा रहा है। डीएसओ की टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी के दौरान 23 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। उधर आयल कंपनियों की साइट पर घरेलू गैस बुकिंग करने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। शहर में संचालित हो रही एजेंसियों का बुकिंग सर्वर बाधित होने से उपभोक्ता गैस बुक नहीं करा पा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं की गैस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र के बाद भराड़ीसैंण स्थित भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मां के दर्शन कर उत्तराखंड की जनता के सुख-समृद्धि और राज्य की निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की। यह दौरा राज्य के कल्याण और विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिससे लोगों में सकारात्मक संदेश गया। गैरसैंण। विधानसभा सत्र के बाद गुरुवार को तडके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां के दर्शन कर प्रदेश की जनता के सुख–समृद्धि एवं उत्तराखण्ड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।















