Author: Anant Awaz

देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को होगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी के मुताबिक कक्षा छह में 630 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। इसके साथ ही कक्षा सात, आठ और नौ में रिक्त सीटों के लिए भी प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा छह में कुल सीटों में पचास फीसदी सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।

Read More

हल्द्वानी। बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा तेज धमाके की आवाज निकाल रहे युवक ने विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आया युवक हमले में घायल हो गया। शनिवार शाम राजपुरा क्षेत्र में रेट्रो साइलेंसर लगी बाइक के धमाकों पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू मार कर युवक आकाश को घायल कर दिया। विवाद बढ़ने पर हमलावर युवक के परिजनों ने अपनी छत से लोगों पर पथराव भी किया। इसके बाद घटना पर आक्रोशित क्षेत्र के…

Read More

उत्तराखंड के इस जिले में हुई सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी…

Read More

देहरादून: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आत्महत्या का प्रयास किया। उनके वाहन के साथ दुर्घटना हुई, लेकिन वह अब सुरक्षित हैं। हालांकि, इस हादसे में उन्हें कई चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है, और वे अपने वीडियोज़ के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ते रहते हैं।   कुछ दिन पहले अनुराग ने यूट्यूब पर करीब दो घंटे लंबा वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इंटरकास्ट मैरिज के कारण परिवार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा…

Read More

एमसीए के छात्र-छात्रा ने एक-दूसरे पर किया चाकू से हमला, छात्र मेरठ तो छात्रा देहरादून की रहने वाली देहरादून: राजधानी देहरादून में प्रेम प्रसंग को लेकर एक छात्र और छात्रा के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घायल दोनों छात्रों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार युवक और युवती क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध बताया जा रहा है। शनिवार को…

Read More

देहरादून : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में उत्तराखंड के कई युवाओं ने शानदार सफलता हासिल की है। उत्तरकाशी, देहरादून, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे जिलों के अभ्यर्थियों ने प्रतिष्ठित परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।   UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पुरोला क्षेत्र के ग्राम सुनाली निवासी ऋषभ नौटियाल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 552वीं रैंक हासिल की। वहीं ग्राम गुलाड़ी बनाल निवासी आशुतोष नौटियाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 398वीं रैंक प्राप्त की। जौनसार-बावर क्षेत्र…

Read More

उत्तरकाशी: धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को आई अचानक फ्लैश फ्लड का कारण अब वैज्ञानिक शोध में सामने आ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों के अनुसार यह आपदा बादल फटने या ग्लेशियल झील टूटने की वजह से नहीं, बल्कि एक विशाल आइस पैच के अचानक ढहने से हुई थी।   इस घटना ने हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियरों की स्थिरता को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं। उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त 2025 को अचानक आई फ्लैश फ्लड ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। उस समय इस आपदा…

Read More

जनपद नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) के निर्देशन में की गई।   पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुँची। वहां से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराये पर ली।   रात्रि करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर…

Read More

देश की आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा हुआ है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। इसके चलते घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी…

Read More

हरिद्वार। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में 2000 पुलिस आरक्षीयों  को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान अमित शाह ने सीएए के तहत पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये। इसके बाद उन्होंने 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। दुनिया की आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा भारत: सीएम धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एक भारत और श्रेष्ट भारत की ओर बढ़ रहा है। सशक्त भारत…

Read More

देहरादून की थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस आज फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए देवदूत बन कर उभरी है प्राप्त जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के कमरा बंद कर अंदर फंदे से लटके होने की सुचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर उक्त व्यक्ति को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर मौके पर पुलिसकर्मियों द्वारा सूझबूझ दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को सीपीआर दिया जिसके बाद युवक की कुछ सांसे लौटी तो पुलिसकर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं व एंबुलेंस का इंतजार किए बिना अपनी मोटरसाइकिल से ही उक्त व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल…

Read More

कहा इस बार भी रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना देहरादून। बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुरू होने वाली है। 06 मार्च से यात्रियों के पंजिकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस बार भी चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रृद्धांलुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि चारधाम की तीर्थ यात्रा हिंदुओं के लिए काफी महत्व रखती है। लाखों की संख्या में…

Read More

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनाव में काठमांडू के मेयर रह चुके युवाओं में बेहद लोकप्रिय पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी” को भारी बहुमत से विजयी होने पर शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा है कि नेपाल में बालेंद्र शाह और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी” (RSP) की जीत से भारत-नेपाल संबंध मजबूत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि RSP की “नेपाल फर्स्ट” नीति भारत के साथ संतुलित विकास का रास्ता खोलेगी और पारंपरिक आर्थिक फायदे को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बालेंद्र…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 07 मार्च को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे से एक दिन पूर्व देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार जनपद की सीमा तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।   निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रायवाला स्थित होटल गॉडविन का भी दौरा किया, जहां केंद्रीय गृहमंत्री अल्प…

Read More

देहरादून। होली के त्योहार की आड़ में अराजकता फैलाने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां राजीव नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि होली के दौरान वह अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर मुख्य सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उनकी एक महिला मित्र के साथ जबरन रंग लगाने के बहाने छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक और उसके साथियों के साथ…

Read More

उत्तराखंड में होने वाली प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च यानी आज से शुरू हो गई। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण करा सकेंगे। सरकार ने यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार भी पंजीकरण को अनिवार्य रखा है। शुक्रवार को वेबसाइट खुलते ही ऑनलाइन पंजीकरण होने लगे। हालांकि, अभी कोई आकंड़ा जारी नहीं किया गया है मगर कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार पहले दिन ज्यादा पंजीकरण होने की संभावना है। यमुनोत्री धाम और…

Read More