Author: Anant Awaz

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाला कुंभ मेला दिव्य एवं भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों के लिए केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। शासन-प्रशासन व मेला प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। आगे जैसी आवश्यकता होगी, उसके लिए केंद्र से अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात मार्च को हरिद्वार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह के मार्गदर्शन में भव्य स्वरूप में कुंभ मेला आयोजित…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और प्रमुख सचिव एआर मीनाक्षी सुंदरम का कद बढ़ाते हुए उन्हें सिंचाई विभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है। यह फैसला सचिव दीपेंद्र चौधरी के रिटायर होने के बाद लिया गया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सचिव युगल किशोर पंत को दी गई है। पंत पहले से ही सचिव सिंचाई का दायित्व संभाल रहे थे। अब सिंचाई विभाग में उनके ऊपर प्रमुख सचिव के रूप में एआर मीनाक्षी सुंदरम की नियुक्ति की गई…

Read More

देहरादून। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने होली के पर्व को शांति से मनाए जाने की अपील की है उन्होंने कहा कि होली उल्लास एंव खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये देहरादूनपुलिस द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी हैं, पुलिस द्वारा पूर्व मे पर्व के दौरान हुए विवादों का परीक्षण कर ऐसे सभी अराजक तत्व, जो पर्व के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं। उन सभी को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी,पीजी, कॉलेज देहरादून के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. राम विनय सिंह ने होली के महत्व और उसे मानने के कई महत्वपूर्ण कारणों के विषयों पर प्रकाश डाला तो वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में आये अतिथियों को मंत्र मुक्त कर दिया। उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले सोमवार को कचहरी के निकट स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में भव्य और दिव्य रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य वक्ता डीएवी, पीजी, कॉलेज देहरादून के…

Read More

हरिद्वार: धार्मिक नगरी हरिद्वार में पति से मिलने आई एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है और अपने पति से मिलने हरिद्वार आई थी, जो सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्ट्री में कार्यरत है। आरोप है कि बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक…

Read More

आज देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज में एकता और सद्भाव का संदेश लेकर जाएं।कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और पारंपरिक तरीके से त्योहार का आनंद लिया। प्रदेश…

Read More

देहरादून : ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने पश्चिम एशिया में रह रहे प्रदेशवासियों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का ध्यान केवल इन दो देशों तक सीमित नहीं है…बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में बसे उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है। प्रदेश के बड़ी संख्या में लोग संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर और कुवैत जैसे देशों में कार्यरत हैं। इनमें प्रवासी कामगार, नर्सिंग स्टाफ, होटल उद्योग से जुड़े कर्मचारी और अन्य पेशेवर शामिल हैं। खाड़ी देश लंबे समय से उत्तराखंड के लोगों के…

Read More

देहरादून : राजधानी देहरादून से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जानकारी अनुसार  देहरादून के क्लेमेनटाउन में  की शादी होने के बाद उसके घर पर हथियार लेकर अमजद नाम के युवक ने एक नवविवाहिता के घर में धावा बोल दिया और तेजाब फेंकने की  धमकी दी। आपको बता दें  पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की 15 फरवरी को शादी हुई थी। शादी के बाद परंपरा के अनुसार वह कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी। 26 फरवरी की शाम करीब 8 बजे आरोपी अमजद (निवासी चांचक, देहरादून) अचानक उनके घर पहुंच गया। उसके हाथ में तेज…

Read More

देहरादून। धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात मार्च को हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शासकीय आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मानीटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित…

Read More

देहरादून के रायपुर क्षेत्र (मालदेवता) में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से छात्र शिवांशु की मौत। गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम। पढ़ें पूरी खबर। देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मालदेवता के शेरकी गांव में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने 17 वर्षीय छात्र शिवांशु को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के मुताबिक, शिवांशु रविवार रात करीब 8:45 बजे अपने घर के…

Read More

 गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के गौरंग गांव में गोशाला में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सेना व फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आवासीय बस्ती में आग पहुंचने से पहले ही बुझ गई। रविवार दोपहर लगभग एक बजे वैभव सकलानी की गोशाला में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गोशाला के भीतर रखा सामान और छत पर रखा चारा घास जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की ‘आइबेक्स ब्रिगेड’ के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने फायर कर्मियों व स्थानीय…

Read More

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। होली की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व रंग और उल्लास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह त्योहार सामाजिक समरसता और एकता की भावना को सुदृढ़ बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक सामंजस्य की जीवंत अभिव्यक्ति है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण…

Read More

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर विश्वविद्यालय) परिसर में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कक्षा पांच की छात्रा है और आरोपी को ‘अंकल’ कहकर बुलाती थी। पुलिस के अनुसार, पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम घर के बाहर आंगन में खेल रही थी। तभी विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मी जंग बहादुर नशे की हालत में वहां पहुंचा। आरोप है कि…

Read More

हल्द्वानी। रानीबाग में बंद पड़ी एचएमटी फैक्ट्री की जमीन पर राज्य सरकार ने आइटी हब विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि एक जगह पर आइटी सेक्टर से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों के आने पर क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ ही कुमाऊं समेत राज्य के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। आइटी हब योजना का धरातल पर उतरना प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 1985 में रानीबाग के पास एचएमटी फैक्ट्री की स्थापना हुई थी। जिसका पूरा परिसर 91 एकड़ में फैला था। लेकिन 2016 में फैक्ट्री का संचालन बंद हो…

Read More

शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था। इसके बाद ईरान के सरकारी मीडिया ने ख़ामेनेई की मौत की पुष्टि की थी। ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं.” वहीं अमेरिका में बीबीसी के न्यूज़ पार्टनर सीबीएस ने सूत्रों…

Read More

देहरादून। देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत थानो के धारकोट क्षेत्र में एक श्रमिक द्वारा अपने साथी के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने भूईया मंदिर थानो मार्ग से गिरफ्तार कर घटना का खुलसा किया। रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मन्दिर धारकोट के पास निर्माणाधीन मकान के अन्दर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पाकर अचेत पड़े व्यक्ति को उठाकर जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त करने पर बबलू के…

Read More