Author: Anant Awaz

देहरादून मच्छी बाजार में आज सोमवार सुबह एक युवती की बेहरमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से आसपास सनसनी फैल गई। युवती 23 वर्ष की थी जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More

देहरादून। दो आरोपितों ने मिलकर ब्लॉक हुए वाहन को बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 15.85 लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता शम्मी अहमद निवासी क्लासिक कार बाजार शिमला बाईपास ने बताया कि वह वाहन क्रय विक्रय का व्यवसाय करता है। छह अक्टूबर 2025 को उनकी पहचान किसी के माध्यम से रविन्द्र कुमार से हुई। रविन्द्र कुमार ने उनका परिचय गुरसेवक निवासी सुभाष नगर रूद्रपुर उधमसिंहनगर व विमल नामक व्यक्ति से कराया। आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से पहले ही ब्लॉक किया गया वाहन पीड़ित…

Read More

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर मुख्यालय रुद्रपुर में नशा तस्करों ने कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में स्मैक (हेरोइन) की सप्लाई की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम दबिश देने पहुंची थी। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, तस्करों ने अचानक ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।पथराव के दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल…

Read More

नगर निगम एवं जल संस्थान द्वारा क्षेत्र की 02 नालियों की गई टेपिंग डीएम के ऋषिकेश दौरे का असर; 14 भवन स्वामियों पर कार्रवाई ग्रे वॉटर बंद; 2 नालिया टैपिंग देहरादून दिनांक 01 फरवरी 2026 (सूवि) जिला प्रशासन देहरादून द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सीवर संयोजन के सीधे गंगा जी में जा रहे 14 घरों का ग्रे वॉटर बंद कर दिया है तथा 2 नालियों की टैपिंग कर दी गई है । विगत दिवस जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा चंदेश्वर नाला ऋषिकेश का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ढालवाला नाले में अपशिष्ट जल (ग्रे-वाटर) प्रवाहित होने पर गहरी…

Read More

नैनीताल/हल्द्वानी जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जिले में लंबित निर्विवाद विरासतन के प्रकरणों का तेजी से किया जा रहा है निस्तारण काफी समय से जिले में लंबित निर्विवाद विरासतन व राजस्व प्रकृति के विवादों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा अपनी प्राथमिकताओं में रखते हुए इन विवादों का चौपाल लगाकर निस्तारण हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। 29 जनवरी 2026 तक जनपद नैनीताल में लंबित निर्विवाद विरासत नामांतरण के कुल 7070 प्रकरणों का निस्तारण हो गया है। इसी प्रकार राजस्व प्रकृति के अन्य 1640 विवादों में से 1473 का भी निस्तारण कर लिया गया है चौपाल लगाकर…

Read More

मसूरी के चार दुकान रोड पर रविवार को एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल होने पर वह अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वाहन में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी सड़क और संभावित लापरवाही के चलते वाहन संतुलन खो बैठा। गौरतलब है कि मसूरी में इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पहाड़ी क्षेत्रों में थोड़ी सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण…

Read More

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट-2026-27 को मोदी सरकार के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट बताते हुए उत्तराखंड के लिए पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बताया है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत 53.5 लाख करोड़ रुपये के आम बजट-2026-27 को गरीब, किसान, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं और देश…

Read More

हल्द्वानी: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के दिग्गज तेज-मध्यम गति के स्विंग गेंदबाज इरफान पठान और प्रवीण कुमार एक बार फिर मैदान पर अपने अंदाज़ में नजर आएंगे। यह रोमांचक मुकाबला हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर, गौलापार स्थित क्रिकेट मैदान में होने वाली Epic Victory Cricket League में देखने को मिलेगा। Epic Victory Cricket League 2026 Epic Victory Cricket League 2026 पहले 1 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह 3 फरवरी से शुरू होगी। इसका पहला मुकाबला (3 फरवरी, शाम) को उत्तराखंड सोल्जर बनाम दिल्ली नाइट के बीच होगा। इस मैच में इरफान पठान…

Read More

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण 2026-27 के दौरान कई सामान सस्ता-महंगा होने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर से जुड़े सामान सस्ते हो जाएंगे। इसके अलावा जूते, मोबाइल बैट्री, ओवन भी सस्ता होगा। 7 गंभीर रोगों की दवाएं सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी। शुगर की दवाई सस्ती होगीं विदेश यात्रा पहले से सस्ती होगीं। सीएनजी और बायोगैस भी सस्ती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाएं सस्ती हो जाएंगे। वहीं, 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं भी सस्ती की जाएंगी। दवाओं और मेडिकल डिवाइज…

Read More

देहरादून में साइबर अपराधियों ने दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों से डिजिटल अरेस्ट और निवेश के झांसे में फंसाकर कुल 1.20 करोड़ रुपये की ठगी की। जल निगम से सेवानिवृत्त मंगल सिंह रावत ने डिजिटल अरेस्ट के डर से 64.65 लाख गंवाए, जबकि हिंदुस्तान नेशनल ग्लास लिमिटेड के राजीव साहनी ने निवेश धोखाधड़ी में 55.48 लाख रुपये खो दिए। साइबर क्राइम पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहरादून। राजधानी देहरादून में साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट और निवेश के झांसे को हथियार बनाकर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त दो वरिष्ठ नागरिकों से कुल 1.20 करोड़ रुपये की ठगी कर…

Read More

उत्तराखंड के 8 जिलों में देर रात से कहीं-कहीं पर रुक-रुककर बारिश जारी है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। वहीं देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। राज्य…

Read More

नैनीताल। नैनीताल विद्युत वितरण खंड से जुड़े शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दस घंटे बिजली गुल रहेगी। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन आफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल)की ओर से पावर ग्रिड 220 केवी उपकेंद्र पर 132 केवी बस बार का अंतिम परीक्षण व कमीशनिंग की जानी है। एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि पिटकुल ने रविवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक शटडाउन लेने का निर्णय लिया है, जिसका प्रभाव उनके क्षेत्र में भी पड़ेगा। ऐसे में विद्युत भार को नियंत्रित करने के लिए नैनीताल विद्युत वितरण खंड से जुड़े 33 व 11 केवी के सूखाताल, पाइंस, मेहरागांव, घोड़ाखाल,…

Read More

Dehradun: शिवाजी नगर क्षेत्र देर रात उस समय दहशत से भर गया, जब घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका, मूल रूप से यमकेश्वर निवासी 35 वर्षीय प्रीति, एम्स ऋषिकेश में अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थी। वह कुछ समय पहले तलाक ले चुकी थी और उसका लगभग 08 साल का बेटा गांव में नाना के पास रहता है। कैसे हुई वारदात शनिवार रात करीब 10 बजे प्रीति अपने किराए के कमरे में अकेली थी। उसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। पुलिस के अनुसार, प्रीति ने लकड़ी का अंदरूनी दरवाजा खोला था,…

Read More

देहरादून। ट्रियो कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें एमडीडीए-यूपीसीएल की संयुक्त टीम पावर पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवी स्पोर्ट्स क्लब को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट की पहली चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला आखिरी ओवरों तक रोमांच से भरपूर रहा और दर्शकों को उच्च स्तरीय कॉर्पोरेट क्रिकेट देखने को मिला। एमडीडीए उपाध्यक्ष को सौंपी गई ट्रॉफी चैंपियन बनने के बाद पावर पैंथर्स की टीम ने मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मुलाकात कर ट्रियो कप 2026 की ट्रॉफी सौंपी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई…

Read More

देहरादून 31 जनवरी,2026 (सू.वि) जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को देहरादून-चकराता एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन को भूमिगत किए जाने हेतु संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि सड़क कटिंग के लिए जारी अनुमति की निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त संचालित कार्यो को पूर्ण करते हुए सड़क को पूर्ववत ब्लैकटॉप किया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुमति से अधिक सड़क कटिंग, खुदाई अधूरी छोड़ने अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए…

Read More

देहरादून, दिनांक 31 जनवरी 2026,(सूवि) प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा के 12 वें संस्करण में आज जिलाधिकारी सविन बसंल ने 26 बालिकाओं को स्कूल फीस राशि चैक वितरित किए। जिला प्रशासन ने 26 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई, जिनके स्कूल कालेज में बालिकाओं की फीस 6.93 लाख सीधे स्कूल खाते में हस्तांरित किये गए है। आज लाभान्वित हुई बालिकओं में 10 प्राईमरी स्तर, 8 माध्यमिक तथा 8 बालिकाओं की उच्च शिक्षा पुनर्जीवित की गई। जिला प्रशासन की इस महत्वाकांक्षी एवं जनसंवेदी प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा योजना अंतर्गत अभी तक लगभग 1 करोड़ की धनराशि से 120 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित की गई। कु0…

Read More